स्वस्थ रहने के सर्वोत्तम तरीका परिचय
स्वास्थ्य का आशय शारीरिक और मानसिक दोनों का स्थिति अच्छी होने से है। नियमित व्यायाम और सन्तुलित भोजन करने से एक व्यक्ति के स्वास्थ्य और शारिरीक मजबूती को सुधार सकते हैं। एक व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक, सामाजिक अच्छाई को हम अच्छे स्वास्थ्य को परिभाषित कर सकते हैं। यह केवल बीमारियों,या दुर्बलता की अनुपस्थिति नहीं है। हम किसी भी वातावरण के अनुकूल मिलने वाली रहन सहन की स्थिति को व्यक्ति की तंदरुस्ती की क्षमता के रुप में परिभाषित कर सकते हैं।
कैसे स्वास्थ्य और तंदरुस्ती को अच्छा बनाया जाए l
स्वस्थ रहने के सर्वोत्तम तरीका
अपने आप को स्वस्थ और तंदरुस्त रखने के लिए, निम्नलिखित तरीकों को हम नियमित रुप से अपना सकते हैं:
• हमें अपनी व्यस्त दैनिक जीवन में से कुछ समय लेकर नियमित रुप से रोज रोज शरीरिक व्यायाम करना चाहिए।
• रोज कम से कम 30-60 मिनट का व्यायाम या सप्ताह में 5 से 6 बार व्यायाम, किसी भी व्यक्ति के तंदरुस्त रहने के लिए पर्याप्त है।
• सही समय पर सही मात्रा में स्वच्छ आहार एक व्यक्ति को स्वस्थ और तंदरुस्त रहने के लिए बहुत आवश्यक है।
• स्वस्थ रहने के लिए उच्च फाइबर, कम वसा युक्त भोजन करना चाहिये l
• हरे साग सब्जी और प्रोटीन, विटामिन व मिनरल (खनिज) के स्रोत अच्छे स्वास्थ्य के नींव है।
स्वस्थ रहने के सर्वोत्तम तरीका
• हमें अपनी रोज के दिनचर्या में अनुशासन बनाए रखने और सोने की सही प्रक्रिया को बनाने की आवश्यकता है
• किसी भी व्यक्ति के तंदरुस्त और स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति को 1 दिन में कम से कम 6 से 8घंटे सोना चाहिये
• व्यक्ति को सभी काम सही समय पर शुरु और खत्म करना चाहिए।
• भरपूर नींद लेना हृदय संबंधी रोगों से बचाव करने के साथ ही मानसिक स्थिति को सुधारता है।
• हमें हमेशा अपनी आँखों को खुला रखना चाहिए और लिफ्ट के स्थान पर सीढियों से चलना चाहिए,
• पास के क्षेत्रों में कार या बाइक के स्थान पर साइकिल का प्रयोग होना चाहिए
• बस स्टॉप के लिए पैदल चलकर जाना चाहिए
स्वस्थ रहने के सर्वोत्तम तरीका - स्वास्थ्य और तंदरुस्ती का महत्व
तंदरुस्ती उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो बहुत शान्ति और खुशी के साथ जीवन जीना चाहते हैं। पूरे उत्साह के साथ जीवन एक स्वस्थ और तंदरुस्त व्यक्ति ही जीने में सक्षम होता है। इसलिए जो व्यक्ति शारिरीक और मानसिक रूप से अच्छा,मजबूत रहता है ऐसे लोगो को ही स्वास्थ्य और तंदरुस्त व्यक्ति कहते हैं शारीरिक और मानसिक रुप से तंदरुस्त व्यक्ति को बीमारियों का खतरा कम रहता है।
स्वस्थ रहने के सर्वोत्तम तरीका
निम्नलिखित फ़ैक्टर किसी भी व्यक्ति का स्वास्थ्य और तंदरुस्ती पर निर्भर करता है :
• बीमारियों के खतरे को कम करना l
• उच्च रक्त दाब, मधुमेह, हृदय संबंधी बीमारियाँ, पेट का कैंसर को कम करना
• हड्डियों में कमजोरी, मोटापा, ब्रेस्ट कैंसर को कम करना ।
• शारीरिक और मानसिक रुप से अच्छा महसूस कराना।
• आत्मविश्वास के स्तर को और सुधारना।
• घावों को जल्दी भरना।
• जीवन में सालों को जोड़कर आयु को लम्बी करने में सहायता करना।
• व्यक्ति के मानसिक तनाव को कम करना और जीवन की गुणवत्ता में अच्छाई करना।
• व्यक्ति के दैनिक जीवन में तनाव का स्तर को कम करना, चिन्ता और अवसाद की भावना को कम करना।
स्वस्थ रहने के सर्वोत्तम तरीका
निष्कर्ष - सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए विशेषरुप से युवा पीढ़ी के लिए नियमित शारीरिक गतिविधियाँ और नियमित व्यायाम बहुत आवश्यक है। स्वास्थ्य और तंदरुस्ती जीवन में खुशियाँ लाती है और एक व्यक्ति की तनावमुक्त और बीमारी मुक्त जीवन जीने में मदद करती है।




No comments:
Post a Comment